KHABAR SARKHABAR SAR
  • Home
  • Epaper
  • देश विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अन्य
    • खेल
    • मनोरंजन
Font ResizerAa
KHABAR SARKHABAR SAR
Font ResizerAa
  • Home
  • Epaper
  • देश विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • Epaper
  • देश विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अन्य
    • खेल
    • मनोरंजन
📰 आज का ई-पेपर पढ़ें
KHABAR SAR > छत्तीसगढ़ > साइबर फ्रॉड म्यूल अकाउंट केस में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार | अब तक 10 गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़

साइबर फ्रॉड म्यूल अकाउंट केस में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार | अब तक 10 गिरफ्तारी

Last updated: 2025/04/06 at 3:27 PM
Desk Raigarh
Share
2 Min Read
SHARE

सूरजपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर सूरजपुर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। थाना सूरजपुर पुलिस ने इसी सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या अब 10 हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खातों से अब तक ₹21,17,208 का अवैध ट्रांजेक्शन किया जा चुका है।

साइबर ठगों द्वारा बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम का लालच देकर लोगों से प्राप्त कर म्यूल अकाउंट के ज़रिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा था। इस संबंध में थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 150/25 धारा 413, 420, 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इससे पहले पुलिस ने सौरभ साहू, अमन साहू, आनंद साहू, विशाल साहू, सूर्या सोनवानी, सूरज दिवान, सतीश अजय और अंजली अजय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

DIG व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना सूरजपुर की टीम ने गहन विवेचना और पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो और आरोपियों—

  1. दिलेश्वर बंजारे, पिता लक्ष्मी प्रसाद, उम्र 20 वर्ष
  2. जयप्रकाश धिरहे, पिता भूषण लाल धिरहे, उम्र 21 वर्ष
    दोनों निवासी ग्राम धमनी, थाना हसौद, जिला सक्ती—को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने साइबर ठगों को यूको बैंक रायगढ़ का खाता, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया था, जिसके माध्यम से ₹21 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर कर निकासी की गई और धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस. पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विमलेश दुबे, एएसआई संजय सिंह, आरक्षक रौशन सिंह और विनोद सारथी की अहम भूमिका रही।


 


 

TAGGED: bank fraud case, cyber crime Chhattisgarh, cyber fraud news, khabar sar news, mule account fraud, online fraud arrest, Sakti district news, Surajpur News, Surajpur police action
Desk Raigarh April 6, 2025 April 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की ली बैठक

February 21, 2026
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौस बेग पुलिस गेम्स  प्रतियोगिता केरल में होंगे निर्णायक

February 21, 2026
छत्तीसगढ़

जनसेवा की भावना के साथ मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने बांटी मिठाइयाँ

February 21, 2026
छत्तीसगढ़

रामचंद्रपुर: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

NITIN SINHA
प्रधान संपादक – खबर सार ( दैनिक समाचार पत्र)
📞 94258 38892, 79876 15618
✉ nitinsinha.sinha@gmail.com
📍 T.V. Tower Road, Raigarh (C.G.)

——————————————

DEEPAK SHOBHAVANI
कार्यकारी संपादक – खबर सार ( दैनिक समाचार पत्र)

📱78982 73316

Copyright © 2026 Khabar Sar News Network. All Rights Reserved.
  • Home
  • Epaper
  • देश विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • राजनीति
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अन्य
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?