सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों कों किया गया जागरूक

2 Min Read
Advertisement

कार्यक्रम का दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर डिजिटल सुरक्षा के महत्व के बारे में दी गई जानकारी।

सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत परसापाली संत गहिरा गुरु वार्ड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लास केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाना था, कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा के प्रमुख पहलुओं ऑनलाइन धोखाधड़ी, हनी ट्रैप एवं साइबर अपराधों से बचाव, अभिव्यक्ति ऐप, और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को भी विस्तारपूर्वक समझाया गया, जिससे ग्रामीण लोग साइबर अपराधों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें।

उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिको को साइबर सुरक्षा के अनुकूल जानकारी प्रदान करने और उन्हें जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जाएगा। इसके माध्यम से उन्हें साइबर अपराधों से बचने के उपाय, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के तरीके, और डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी, उक्त आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनमें क्षेत्र के ग्रामीण नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में उल्लास कार्यक्रम के सदस्य सुनिता दास, शालिनी शर्मा, महिमा तिर्की, इंदु मिश्रा, प्रीति तिवारी, रजनीश मिश्रा, पी. के. महापात्रा, कमलेश वर्मा, अशोक सिंह, और अरुण रॉय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही, महिला पुलिस बल, साइबर वॉलंटियर्स श्रुति तिवारी, अतुल गुप्ता, और विक्की गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *