सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिग सहित महिला गुम इंसान कों किया गया दस्तायाब

2 Min Read

🔷 थाना कमलेश्वरपुर एवं उदयपुर पुलिस टीम द्वारा मामलो मे नाबालिग बालिका सहित महिला गुम इंसान कों दस्तायाब कर परिजनों कों किया गया सुपुर्द।
🔷 सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान/ गुम नाबालिगो के मामलो मे संवेदनशीलता के की जा रहे त्वरित कार्यवाही।

सरगुजा । सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आमनागरिकों के हित मे लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे दिनांक 20/05/24 कों प्रार्थी थाना कमलेश्वरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 12/07/24 कों प्रार्थी की नाबालिग पुत्री पास गाँव मे कार्यक्रम मे गई थी जो देर रात तक वापस नही आई एवं आस पास खोजने से नही मिल रही हैं, प्रार्थी द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के नाबालिग बालिका कों ले जाने की शंका पर मामले मे थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 38/24 धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिग बालिका के मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम नाबालिग बालिका कों सकुशल बरामद कर नाबालिग बालिका के परिजनों कों सुपुर्द किया गया हैं।नाबालिग घर से जाने के बाद अपने अन्य परिजनों के पास थी जिसे दस्तायाब किया गया हैं।

⏩ थाना उदयपुर के महिला गुम इंसान के मामले मे पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रार्थी की सूचना पर थाना उदयपुर मे गुम इंसान क्रमांक 26/24 कायम कर गुम महिला इंसान कों सकुशल बरामद किया गया हैं, महिला दिमागी रूप से अस्वस्थ थी जिन्हे दस्तायाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं के गुमशुदगी के मामलो मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाती हैं, साथ ही सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि ऐसे मामलो की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानो मे प्रदान करें जिससे मामलो मे त्वरित कार्यवाही की जा सके, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *