सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान के मामलो मे लगातार कार्यवाही जारी

2 Min Read

🔷 थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा गुम युवती कों दस्तयाब कर परिजनों कों किया गया सुपुर्द।
🔷 सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसान के मामलो मे संवेदनशीलता के की जा रहे त्वरित कार्यवाही।

सरगुजा  : पुलिस द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 15/07/24 कों थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 01/07/24 कों प्रार्थी की लड़की बिना किसी कों कुछ बताये घर से कही चली गयी हैं, आस पास एवं रिश्तेदारो में खोजने से नही मिल रही हैं, पुलिस टीम द्वारा गुम युवती के मामले मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बतौली में गुम इंसान क्रमांक 16/24 दर्ज कर गुम इंसान का पता तलाश किया जा रहा था,

पुलिस टीम द्वारा दौरान पता तलाश साइबर सेल से आवश्यक तकनिकी जानकारी प्राप्त कर गुम युवती कों बरामद करने पुलिस टीम कों मुरादाबाद उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से गुम युवती कों थाना नागफनी जिला मुरादाबाद उत्तरप्रदेश से परिजनों के समक्ष सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं, गुम युवती से पूछताछ किये जाने पर काम की तलाश मे मुरादाबाद उत्तरप्रदेश जाना बताई एवं गुम युवती के साथ किसी भी प्रकार का संज्ञेय अपराध घटित नही होना बताई हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, प्रधान आरक्षक सुमन पैकरा, महिला आरक्षक मैरी क्लोरेट, आरक्षक सुल्तान अहमद शामिल रहे।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामलो मे संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाती हैं, साथ ही सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि ऐसे मामलो की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानो मे प्रदान करें जिससे मामलो मे त्वरित कार्यवाही की जा सके, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव तत्पर हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *