सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् आबकारी एक्ट की कार्यवाही जारी

3 Min Read
Advertisement



🔶 खुले एवं आमजगहों पर शराब पीने के मामले में एवं अवैध महुआ शराब बिक्री करने के मामले में की गई कार्यवाही।

🔶 आबकारी एक्ट की धारा 36(च) 36(च)(1) के तहत 11 आरोपियों के विरूद्व की गई कार्यवाही।

🔶 आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत् प्रकरण में 03 आरोपियों के कब्जे से कुल 12 ली. अवैध महुआ शराब जप्त एवं आरोपियों के विरूद्व की गई वैधानिक कार्यवाही।

🔶 थाना कोतवाली, गांधीनगर, सीतापुर, लखनपुर और मणीपुर पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही।

🔶 सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत आबकारी एक्ट की कार्यवाही रहेगी जारी।

सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत जिले में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने हेतु आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही तेजी से की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस थाना कोतवाली, गांधीनगर, सीतापुर पुलिस द्वारा खुले एवं आमजगहों पर शराब पीने के मामले में 10 आरोपियों के विरूद्व आबकारी एक्ट की धारा 36(च), 36(च)(1) के तहत एवं थाना लखनपुर और मणीपुर पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री करने के मामले में 03 आरोपियों के विरूद्व आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत् सख्त कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त मामले में थाना कोतवाली, गांधीनगर, सीतापुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गंत खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने के मामले में आरोपी हेमप्रकाश सिंह निवासी पम्पापुर, अमित पैंकरा निवासी करम्हा, सूरज सोनी, ठाकूर विश्वकर्मा निवासी नवागढ अम्बिकापुर, सर्वेश्वर पैंकरा, विशाल पैंकरा निवासी उदारी, दिनेश जायसवाल निवासी लोधी वाड्रफनगर, छोटू मण्डल निवासी डिगमा, धनलाल मिंज निवासी बेलजोरा के विरूद्व आबकारी एक्ट की धारा 36(च) 36(च)(1) के तहत कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त मामले में थाना मणीपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गंत अवैध महुआ शराब बिक्री करने के मामले में आरोपी अमरावती यादव निवासी सुन्दरपुर लोधिमा के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब, आरोपी जयप्रकाश तिर्की निवासी लडुआ थाना राजपुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब एवं थाना लखनपुर पुलिस द्वारा आरोपी दिलबोध कंेवट निवासी अमगसी के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराम जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के तहत् कार्यवाही की गई है।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली, गांधीनगर, सीतापुर, लखनपुर और मणीपुर पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *