सरगंवा पैलेस में सावन सुंदरी महोत्सव का आयोजन

2 Min Read
Advertisement

सरगुज़ा संभाग के हजारों महिलाएं हुए शामिल

अंबिकापुर। सावन माह के अवसर पर सरगंवा पैलेस में सावन सुंदरी महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन सुंदरी महोत्सव में सरगुज़ा संभाग के हजारों महिलाएं शामिल हुए। सावन सुंदरी में प्रथम व द्वितीय आने वाले को मुख्य अतिथि के हाथों शील्ड प्रदान किया गया।

सावन सुंदरी महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉ. इति चतुर्वेदी, रानी संतोष गुप्ता व शशि गोयल थी। मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। सावन सुंदरियों को जज करने के लिए क्राउन होल्डर उपस्थित थी। जिसमें रेणुका केरकेटा (एनिग्मा मिसेज एशिया), अर्पिता सिंह (मिसेज इंडिया अर्थ) व सुमन बारा (जेके इंडिया सुपर मॉडल विनर) यह तीनों सावन सुंदरी में मेंबर है। इस सावन सुंदरी महोत्सव में शादीशुदा महिलाओं में जबरदस्त कंपटीशन रहा। सावन सुंदरी में प्रथम विनर रश्मि सिंह व सेकंड में नेहा जैन रही। अनमैरिड गर्ल्स में प्रथम रानी निषाद रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण का नारा भी दिया और बहुत ही हर्षोल्लास के साथ और एक दूसरे को प्रेम बांटते हुए यह सारा कार्यक्रम सफल किया।

सावन सुंदरी महोत्सव में महिलाओं में बहुत ही उत्साह था सभी महिलाओं ने जोर सोर से अपने आप को रेडी करने में पुरा दमखम लगाया था और अपने लुक को ग्रीन ड्रेस के साथ कंपलीट किया था सावन सुंदरी कंपटीशन में पार्टीसीपेट करने के लिए। सावन सुंदरी कार्यक्रम को सफल बनाने में ड्रीम टीम से कविता सिसोदिया, आशा शुक्ला, पूजा नायक, संध्या सिंह, सपना सिंह, रानू सिंह, कंचन देवांगन, आशा श्रीवास्तव, निशा गुप्ता थी। इस दौरान सावन सुंदरी ड्रीम टीम की महिलाएं सहित सरगुज़ा संभाग के हजारों महिलाएं उपस्थित थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *