सरकारी योजना से साकार हो रहे सपने

2 Min Read
Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी से खुले खुशियों के दरवाजे

पक्की छत, मजबूत दीवारें, रोशन खिड़कियाँ बदल रही जीवन की तस्वीर

पक्के मकान से मिला सुरक्षित भविष्य

बलरामपुर । सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिवीर में विभिन्न विभागों द्वारा मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत ग्राम महराजगंज के हितग्राही श्री विपिन बिहारी एवं श्री नरेश यादव को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई।

हितग्राहियों ने बताया कि पूर्व में कच्चे मकान में बरसात के दिनों में असामयिक परिस्थितियों में छप्पर से पानी टपकने, हवा-तूफान में छप्पर उड़ जाने, जहरीले सांप-बिच्छू का भय रहता था। जहाँ हर मौसम अपने साथ नई मुसीबतें लेकर आता था। बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की सेहत, और महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई पहलुओं पर चिंताएं की लकीरें माथे पर साफ झलकती थी।

लेकिन वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास एवं पक्की छत बन जाने से इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल गया। वे कहते है कि अब हमें डर नहीं बल्कि भरोसा है कि हमारा परिवार सुरक्षित वातावरण में निवास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पक्का आवास बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंप हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह योजना और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व में क्रियान्वयन की दृढ़ता ने इस बदलाव को संभव बनाया है कि परिवार न सिर्फ सुरक्षित छत के नीचे हैं, बल्कि सम्मान और समृद्धि की राह पर भी अग्रसर हो रहे है। यह सिर्फ पक्के आवास की नहीं, बल्कि सुशासन की कहानी है, जहाँ सरकार की नीतियाँ कागज़ से निकलकर ज़मीन तक पहुँच रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *