सक्ती जिले में साहू समाज के बीच पहुंचे नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू, जगह-जगह हुआ स्वागत

1 Min Read
Advertisement


सक्ती – साहू संघ शक्ति जिले के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू निर्वाचन के बाद लगातार शक्ति जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर समाजजनों से मुलाकात कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में 27 जनवरी को उन्होंने छपोरा परिक्षेत्र के मुड़पार, जमडी एवं हसौद सहित अन्य स्थानों का दौरा किया।

इस दौरान साहू समाज परिक्षेत्र के सदस्यों द्वारा जिला अध्यक्ष प्रकाश साहू का गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया गया। समाजजनों ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।

27 जनवरी को ही प्रकाश साहू भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आलोक पटेल के शक्ति आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में भी शामिल हुए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने प्रवास के दौरान प्रकाश साहू छपोरा स्थित मां घाट गोसाईन दाई मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भी पहुंचे, जहां उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पंडित जी से आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *