संयुक्त टीम के द्वारा की गई कार्यवाही, राइस मिल सील

2 Min Read
Advertisement

खाद्य, राजस्व, डी.एम.ओ., मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को जय अम्बे राइस मिल एवं जय अम्बे एग्रोटेक, कांतिप्रकाशपुर में मिल की जांच की गई। उक्त जानकारी देते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि दोनों मिल एक ही परिसर में है, जांच के समय मिल के संचालक राजीव मित्तल मौके पर उपस्थित रहे। दोनों मिल का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें धान की स्टॉक लगभग 43,643 बोरी यानी 17457.20 क्विंटल एवं चावल अरवा 590.50 क्विंटल, चावल उसना 2611.50 क्विंटल मौके पर उपलब्ध पाया गया।


उन्होंने बताया कि कस्टम मिलिंग 2023-24 का जय अम्बे राइस मिल में 21,550 क्विंटल एवं जय अम्बे एग्रोटेक में 21,550 क्विंटल चावल जमा करना शेष है। मौके पर जांच के दौरान मिलिंग प्रक्रिया बंद पाई गई। भौतिक सत्यापन में उपलब्ध स्टॉक एवं चावल जमा योग्य मात्रा में अंतर पाया गया। जिस कारण मौके पर उपस्थित पंचगणों के समक्ष उपलब्ध धान 43,643 बोरी लगभग मात्रा 17457.20 क्विंटल एवं चावल अरवा लगभग 590.50 क्विंटल, चावल उसना 2611.50 क्विंटल, दोनों मिल का स्टॉक मिलाकर जप्ती की कार्यवाही करते हुए मिल संचालक की सुपुर्दगी में किया गया एवं मिल को मौके पर सील किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान उठाव किये गये धान के अनुसार भौतिक सत्यापन में 1,05,230 नग धान बोरा कम पाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *