संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने किया ध्वजारोहण

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर 26 जनवरी 2025/  कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया तथा भारत माता की जय व गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाये। इसके उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही गणतंत्र दिवस को रेखांकित कर भारत के संविधान का व्याख्या किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, श्री प्रमोद गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *