शोभायात्रा : जयश्री राम के जयकारों से गूंजा राजपुर, नगर हुआ भक्तिमय

2 Min Read
Advertisement

अभिषेक सोनी

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में रामनवमी पर श्रीराम सेवा समिति हिंदू संगठन के जन सहयोग से नगर में शैला नृत्य, डीजे साउंड,  ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भीड को देखते हुए थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

नगर में जगह-जगह ड्रोन कैमरा से फूल वर्षा की गई। रामनवमी पर मां महामाया मंदिर प्रांगण से शनिवार को श्रीराम सेवा समिति हिंदू संगठनों ने भगवान श्रीराम और हनुमान की जीवित झांकी की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा के रथ को रवाना किया।

शोभायात्रा मां महामाया मंदिर प्रांगण से होते हुए पेट्रोल पंप, नवकी मोड़, बस स्टैंड, गांधी चौक, अग्रवाल धर्मशाला, बूढ़ाबगीचा होते हुए नगर में गुजरी। शोभायात्रा में लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर जमकर पुष्प वर्षा की। साथ ही शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर श्रीराम के जयकारे लगाए।

शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी समेत अनेक झाकियां साथ चल रही थी। वही बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर सफेद वस्त्रों में केसरिया सफेद धारण किए युवा नाचते झूमते नजर आ रहे थे।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। कई जगह पानी और शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। पूरा नगर भगवामय हो गया। इसके बाद शोभायात्रा महुआपारा ग्राउंड पहुचेगी। इस दौरान श्रीराम सेवा समिति हिंदू संगठन के पदाधिकारी, नगरवासी, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *