शिवालयों में उमड़ी भीड़, कतार लगाकर किया जलाभिषेक

2 Min Read

उदयपुर – विकास खंड उदयपुर स्थित देवगढ़ और महेशपुर में सावन के पहले सोमवार में दोनों ही देवालय में हजारों की संख्या में लोगों ने कतार बद्ध होकर बाबा भोलेनाथ की जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया है।

विदित हो की उत्तर वाहिनी रेणुका नदी के तट पर स्थित महेशपुर और देवगढ़ में सावन के महीने लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जलाभिषेक के लिए आना जाना लगा रहता है। लंबे अरसे बाद सावन के महीने की शुरुवात सोमवार से हुई है इसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। अपने आराध्य की पूजा अर्चना और अलग अलग तरीके से भगवान शंकर को मनाने के लिए लोग सुबह 4 बजे से ही तैयारियों में लगे रहे, बेलपत्र, नारियल, शमी के पत्ते, दीप धूप गंगाजल, भांग धतूरा इत्यादि शिवलिंग पर अर्पण कर लोगों ने घर परिवार और देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।
  

महर्षि जमदग्नि की तपो स्थली के रूप में विख्यात देवगढ़ में श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक भी कराया गया है। आने वाले 01 अगस्त को भोले की फौज करेगी मौज कांवर समिति द्वारा कांवर यात्रा का आयोजन किया गया है, इसकी तैयारियां समिति के लोगों द्वारा की जा रही है। इन लोगों के द्वारा महेशपुर रेण नदी से जल भरकर पैदल देवगढ़ पहुंच कर अर्धनारेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक किया जायेगा।

देवगढ़ में सुखलाल सरपंच, टेकराम, विजय, बंटेश्वर, अमर, भगवान यादव, पुजारी उमेंद्र तथा अन्य लोग सावन महीने की तैयारियों में सक्रिय नजर आए।

पानी की कमी का करना पड़ रहा सामना
देवगढ़ में पानी की गंभीर समस्या का सामना श्रद्धालुओ को करना पड़ रहा है, एक हैंड पंप है वह खराब है, सोलर टंकी वाले बोर में भी लाल पानी आ रहा है, देवगढ़ मंदिर में बैठने वाले पुजारियों ने स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल से पानी की समुचित व्यवस्था का अनुरोध किया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर बल की तैनाती की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *