शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले सरपंच सहित पांच लोगों पर केस दर्ज

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ठरकी सरपंच सहित पांच लोंगो पर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि राजपुर तहसील के हल्का नम्बर 04 के पटवारी आशा पैकरा पति कलिंद्र पैकरा ने थाना पहुंच केस दर्ज कराया कि ग्राम ठरकी में स्थगन आदेश का मौका जांच करने गई हुई थी।

जांच के दौरान ग्राम ठरकी सरपंच ललित भगत, कुंती यादव, विजय यादव, राजेश यादव व अवधेश यादव द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाला। पुलिस ने सरपंच सहित पांचों के विरुद्ध धारा 147, 186, 294, 332, 353 के तहत केस दर्ज किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *