शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

Advertisement

🔷 थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
🔷 महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 23/11/24 कों थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की जानपहचान 03 वर्ष पूर्व से आनंद विश्वकर्मा साकिन गणेशमोड़ बलरामपुर से हुआ था, जो आरोपी आनंद अक्सर पीड़िता के रूम आता जाता था, आने जाने के दौरान पीड़िता कों शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई हैं, और अब आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 360/24 धारा 376 (2) एन भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी आनंद विश्वकर्मा का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम आनंद विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष साकिन गणेशमोड़ चौकी गणेशमोड़ बलरामपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक शौकी लाल, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार, महिला आरक्षक सुमन कश्यप, अर्चना देवी एवं सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *