शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

2 Min Read

🔷 थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।
🔷 महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 05/09/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की जानपहचान एक वर्ष पूर्व भिट्टीकला निवासी संजय राजवाड़े से हुआ था, संजय राजवाड़े पीड़िता कों शादी का झांसा देकर घटना दिनांक 04/04/23 से 12/08/24 के मध्य लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं, एवं 04/07/23 कों पीड़िता का गर्भपात भी कराया हैं, अब आरोपी पिड़िता से शादी करने से इंकार कर बातचीत बंद कर जान से मारने की धमकी दे रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 590/24 धारा 64 (2) (एम), 351(3) बी.एन.एस. एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1) डब्लू- ¡¡ का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी संजय राजवाड़े का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम संजय राजवाड़े उम्र 26 वर्ष साकिन भिट्टीकला ढोढ़ीपारा थाना मणिपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक रम्भा साहू,प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आरक्षक विवेक राय, चित्रसेन प्रधान शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *