“वोट अधिकार यात्रा” ने भाजपा को दिखाया आईना, नेगी ने काटा सियासी बवंडर!!
रायगढ़@खबर सार :- छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा ने तूफान खड़ा कर दिया है। रायगढ़ में इस यात्रा को मिल रहे अप्रतिम जन समर्थन ने भाजपा को हक्का-बक्का कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व खरसिया विधायक प्रतिनिधि मेदनी प्रकाश नेगी ने भाजपा की हठधर्मिता और भ्रामक रणनीतियों पर करारा प्रहार करते हुए उनकी सियासी नाकामी को उजागर किया।
नेगी ने गंभीर लहजे में कहा, “वोट अधिकार यात्रा जनता का आक्रोश और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है। इसकी गूंज से भाजपा के नेता बुरी तरह घबरा गए हैं और हताशा में झूठ का सहारा ले रहे हैं।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “वे यात्रा के प्रतीक चिन्ह को लेकर बेबुनियाद भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।”
“भाजपा को न संविधान का ज्ञान है, न तिरंगे के सम्मान की समझ,” नेगी ने कटाक्ष करते हुए कहा। “जो लोग कभी तिरंगा फहराने से परहेज करते थे, वे आज नियम-कानून का राग अलाप रहे हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया, “यात्रा के चिन्ह में अशोक चक्र का कोई दुरुपयोग नहीं है। अशोक चक्र में 24 तीलियाँ और नैवी ब्लू रंग होता है, जबकि हमारा चिन्ह, जिसमें उंगली का निशान है, मताधिकार और लोकतंत्र की अटूट भावना को दर्शाता है।”
नेगी ने भाजपा की सियासी चालों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “पूरा देश ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ की हुंकार भर रहा है।” उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, तो कई जगहों पर जानबूझकर बिजली काट दी गई, ताकि सच्चाई जनता तक न पहुंच सके।
रायगढ़ में वोट अधिकार यात्रा की अभूतपूर्व सफलता ने साबित कर दिया कि जनता का विश्वास अब कांग्रेस के साथ है। यह यात्रा न केवल मताधिकार की रक्षा का प्रबल प्रतीक बन चुकी है, बल्कि भाजपा की भ्रामक चालों और सियासी पतन को पूरी तरह बेनकाब कर रही है।
“वोट अधिकार यात्रा” ने भाजपा को दिखाया आईना, नेगी ने काटा सियासी बवंडर!!
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment
