उदयपुर – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका विकास खंड उदयपुर में जिला कार्यालय समग्र शिक्षा ( माध्यमिक) अम्बिकापुर सरगुजा के निर्देशानुसार पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अन्तर्गत आज दिनांक 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें युथ एवं इको क्लब तथा एन एस एस के विद्यार्थी तथा एस एम डी सी सदस्य श्री भरत लाल गुप्ता पतंजलि आरोग्य केंद्र के संचालक श्री रविन्द्र सिंह,एन एस एस प्रभारी श्री ऋषि कुमार पाण्डेय, श्रीमती तुलेश्वरी सिंह सामिल हुए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में तीन पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा व्यवस्था की गई तत्पश्चात युथ एवं इको क्लब के विद्यार्थी तथा शिक्षक शिक्षिका, एम् डी सी सदस्य एवं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा वन विभाग द्वारा संचालित नर्सरी उदयपुर का भ्रमण किया गया का जहां विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन श्री सी बी सिंह (सी एफ ओ), के मुख्य आतिथ्य तथा श्री दिनेश तिवारी (बी एफ ओ) ,श्री भरत लाल गुप्ता,श्री रविन्द्र सिंह के विशिष्ट आतिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री बी बी राम की अध्यक्षता में किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा द्वारा पर्यावरण गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा श्री सूरज कुमार कक्षा बारहवीं एवं कुमारी अंजलि मेहता पूर्व एन एस एस स्वयंसेवक द्वारा वृक्षारोपण का महत्व पर अपना विचार रखा गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम में श्री ऋषि कुमार पाण्डेय,श्री भरत लाल गुप्ता,श्री सी बी सिंह,श्री दिनेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण करने और पौधों की सुरक्षा करने, प्रत्येक वर्ष बढ़ रहे तापमान विषय पर अपना विचार व्यक्त किया तथा हरे भरे वृक्षों को नहीं काटने वावद छात्र छात्राओं को अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।
श्री सी बी सिंह तथा श्री दिनेश तिवारी जी ने मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना की जानकारी दी जिसके अंतर्गत अपनी निजी जमीन पर वृक्षारोपण करने हेतु वन विभाग द्वारा निशुल्क पौधे तथा आर्थिक सहायता भी दी जा रही है,इस योजना का उपयोग करके हम अपने देश को हरा भरा बना सकते हैं।
कार्यक्रम में श्री बी राम प्राचार्य द्वारा अपने विद्यालय में ५० पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करने, एवं शिक्षक पालक बैठक में वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने की बात की एवं वन विभाग के अधिकारीयों से आवश्यक पौधे प्रदान करने का निवेदन किया जिसे वन विभाग द्वारा सहर्ष स्वीकार कर आवश्यक पौधे प्रदान करने की सहमति दी गई। तथा प्राचार्य द्वारा उपस्थिति सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में वन विभाग द्वारा सफेद चंदन के १०, जामुन ०२,मुनगा ०३ पौधे प्रदान किए गये तथा उपस्थित अतिथियों एवं छात्र छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा करेंगे और लोगों को जागरूक भी करेंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता हेतु भ्रमण की वापसी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक उदयपुर के प्रभारी प्राचार्य तथा उपस्थित शिक्षकों को एक सफेद चंदन का पौधा भेंट कर उसे लगाने एवं उसकी सुरक्षा करने का निवेदन करने के उपरांत छात्र छात्राओं को रामगढ़ के पास नवनिर्मित श्री रामवनपथगमन पर्यटन परिपथ स्थल का भ्रमण कराया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस में श्री भरत लाल गुप्ता जी का विशेष सहयोग रहा तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन युथ एवं इको क्लब के नोडल ब्याख्याता श्री आशिष एक्का द्वारा किया गया।
