विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली पर्यावरण सुरक्षा की सपथ ,

3 Min Read
Advertisement

वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त भारत पर दिया बल , किया गया पौधारोपण

चक्रधरपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को चक्रधरपुर रेलवे मंडल प्रबंधक परिसर में सपथ ग्रहण किया गया। आज कार्यालय पहुंचने के बाद मंडल के तमाम विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इसकी सुरक्षा के लिए अधिक अधिक से पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की सपथ लिया।

रेलवे मंडल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित सपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से चक्रधरपुर चक्रधरपुर के एडीआरएम विनय कुजूर, अजित कुमार, आर पी एफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अमरेश चंद्र सिन्हा,वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता राजीव रसिक रंजन, मंडल यांत्रिक अभियंता पी के मिश्र, सहायक यांत्रिक अभियंता आर एन मेहता, सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा, एसीएम बबन कुमार, आरपी एफके उप निरीक्षक भारती पांडेय ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम सोरेन सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल होकर पर्यावरण सुरक्षा की सपथ लिया।

कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दिया। साथ प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ ली।विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज मैकेनिकल और इंजीनियरिंग विभाग की और से पौधारोपण किया गया। मंडल के वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता राजींव रंजन रसिक डीएमई पी के मिश्रा, आई ओ डबल्यू मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारियों ने केंद्रीय विद्यालय के पास खाली पड़े स्थानों में फलदार,छायादार पौधे लगाए।

सुबह 9 बजे से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी वी कर्मचारी शामिल हुए। बताते चले कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्व रेलवे की और से पिछले एक पखवाड़ा से विभिन्न मंडलों में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इस क्रम में चक्रधरपुर मैकेनिकल विभाग की और से भी पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एक पखवाड़े से मंडल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को आरपीएफ और स्काउट्स एंड गाइड्स की और से संयुक्त रूप से साइक्लोथोन रैली का आयोजन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *