वियन्नी इंग्लिश मीडियम स्कूल झिरमिटी के विद्यार्थियों का रांची-कोलकाता शैक्षिक भ्रमण — हवाई और समुद्री यात्रा का अनोखा अनुभव

2 Min Read
Advertisement

उदयपुर (सरगुजा), 27 अक्टूबर 2025। वियन्नी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, झिरमिटी उदयपुर के विद्यार्थियों ने रांची और कोलकाता के लिए शैक्षिक भ्रमण कर नए अनुभवों से खुद को समृद्ध किया। यह भ्रमण 19 अक्टूबर की शाम को अम्बिकापुर से बस द्वारा रांची के लिए आरंभ हुआ, जिसमें कुल 40 सदस्य — 32 विद्यार्थी और 8 स्टाफ शामिल रहे।



विद्यालय के प्राचार्य फादर नेल्सन कुजूर के नेतृत्व और शिक्षकों सिस्टर औरेलिया, मिस इंदू, मिस किरण, मिस संतोषी, सर जयप्रकाश और प्रदीप की देखरेख में विद्यार्थियों ने 20 अक्टूबर को रांची से पटना तथा वहां से कोलकाता तक हवाई यात्रा की। अधिकांश विद्यार्थियों के लिए यह पहली हवाई यात्रा का अनुभव रहा, जिसने उनके मन में उत्साह और जिज्ञासा दोनों बढ़ाई।



कोलकाता में विद्यार्थियों ने हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, मेट्रो रेल, साइंस सिटी, संग्रहालय, चिड़ियाघर, इको पार्क और दीघा समुद्र तट जैसे प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण किया। समुद्र किनारे बिताए पलों ने सभी के मन में अविस्मरणीय यादें छोड़ दीं।



भ्रमण दल ने 23 अक्टूबर की शाम को कोलकाता से बिलासपुर रेलमार्ग से वापसी की। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को बस, हवाई और रेल — तीनों माध्यमों से यात्रा करने का अवसर मिला, जिसने उनके ज्ञान और अनुभव दोनों को विस्तारित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में न केवल सामाजिक व्यवहार, अनुशासन और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि देश की विविधता और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *