विधायक सुखराम उरांव को मिला झामुमो से टिकट,

By
Advertisement
Advertisement

25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में करेंगे नामांकन

चक्रधरपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव को झामुमो से चक्रधरपुर विधानसभा का टिकट मिला। विधायक सुखराम उरांव 25 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में नामांकन दाखिल करेंगे

इस दौरान पोड़ाहाट स्टेडियम में सभा का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे। विधायक सुखराम उरांव को टिकट मिलने से समर्थन एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का लहर है।

सुखराम ने कहा कि क्षेत्र में विकास का कार्य और बढ़ते जनता का समर्थन के कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चक्रधरपुर विधान सभा सीट से दुबारा उम्मीदवार बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गुरुजी का धन्यवाद ज्ञापन किया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस चुनाव में क्षेत्र की जनता उन्हें आपार समर्थन देकर भारी मतों से जीत दिलाएगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *