छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (राज्य कर) विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 9 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न संभागों और वृत्त कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी तबादला सूची
- अजय देवांगन, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, कार्यालय संयुक्त आयुक्त जगदलपुर संभाग से स्थानांतरित होकर राज्य कर आयुक्त मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किए गए हैं।
- सुमित कुमार महोबिया, राज्य कर उपायुक्त, बीआईयू बिलासपुर से संयुक्त आयुक्त राज्य कर, सरगुजा संभाग अंबिकापुर भेजे गए हैं।
- शारदा मिश्रा, राज्य कर सहायक आयुक्त (सचिव, वाणिज्य कर अधिकरण, नवा रायपुर) को कोरिया वृत्त मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ किया गया है।
- आनंद कुमार डोंगरे, सहायक आयुक्त, रायपुर वृत्त-8 से कोरिया वृत्त मनेन्द्रगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।
- सुरेंद्र कुमार पटल, सहायक आयुक्त, कोरिया वृत्त मनेन्द्रगढ़ से बेमेतरा वृत्त भेजे गए हैं।
- चित्ररेखा भूआर्य, राज्य कर अधिकारी, रायपुर वृत्त-11 से दुर्ग वृत्त-03 में पदस्थ की गई हैं।
- अंशु शुक्ला, राज्य कर अधिकारी, बिलासपुर वृत्त-3 से संयुक्त आयुक्त राज्य कर, सरगुजा संभाग अंबिकापुर कार्यालय में स्थानांतरित की गई हैं।
- सुनीता सोनी, राज्य कर अधिकारी, भाटापारा वृत्त से रायपुर वृत्त-2 में पदस्थ की गई हैं।
- आशीष कुमार साहू, राज्य कर निरीक्षक, बीआईयू दुर्ग संभाग से दुर्ग वृत्त-2 में भेजे गए हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नई पदस्थापन के साथ अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
