वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी विपिन तिग्गा का निधन

Advertisement

अंबिकापुर । जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री विपिन का आज दोपहर 12 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

श्री तिग्गा जनसंपर्क विभाग के एक अनुभवी और समर्पित अधिकारी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरगुजा (अंबिकापुर) और कोरिया जिले में लंबे समय तक सेवाएँ दीं।कोरिया जिले में उनके कार्यकाल को विशेष रूप से याद किया जाता है, जहाँ उन्होंने जनसंपर्क क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

उनके निधन से विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव का अधिकारी बताया। उनकी कार्यशैली और व्यवहार से वे सभी के प्रिय थे।

श्री तिग्गा अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपराओं के अनुसार 13 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे अम्बिकापुर में किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top