वन विभाग ने भेस्की में 10 एकड़ वन भूमि से कब्जा हटाया, किया पौधरोपण

1 Min Read
Advertisement

राजपुर।बलरामपुर जिले में वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी के पदस्थ होते ही वन भूमि पर कब्जा करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत भेस्की में 10 एकड़ वन भूमि पर शिवप्रसाद, मोती राम, लोहरा व रामनाथ के द्वारा कब्जा किया गया था।

जिसकी सूचना वनकर्मियों ने वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी को दी। वन मंडलाधिकारी के निर्देश पर राजपुर उप वन मंडलाधिकारी आरएलएस श्रीवास्तव,

वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर वन भूमि से कब्जा हटवाकर फलदार और मिश्रित पौधरोपण कराया। इससे एक दिन पहले भी 17 एकड़ वन भूमि से कब्जा हटवाकर पौधरोपण कराया था। कब्जा हटवाने के दौरान वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *