लैलूंगा विकासखंड के ग्राम बनेकेला गांव में आज खुशी का माहौल है। गांव के होनहार युवा पुरूषोतम पैंकरा ने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर पुलिस विभाग में आरक्षक पद हासिल कर अपने सपनों को साकार किया है। वनांचल क्षेत्र से आते हुए भी उन्होंने संघर्षों को पीछे छोड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।
पुरूषोतम पैंकरा के पिता निलंबर पैंकरा और माता विमला पैंकरा अपने बेटे की इस सफलता से अत्यंत गौरवान्वित हैं। गांव के लोग भी हर्षोल्लास व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि गांव का बेटा अब पुलिस बल में सेवा देकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे लैलूंगा विकासखंड के लिए गर्व का क्षण है। युवा पीढ़ी के लिए पुरूषोतम पैंकरा एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं कि मेहनत और समर्पण से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। बधाई और शुभकामनाएं!
लैलूँगा का गौरव बढ़ा : बनेकेला गांव के पुरूषोतम पैंकरा का पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर चयन!
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment

