लखनपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी की सर्प दंश से हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

2 Min Read
Advertisement

प्रिंस सोनी लखनपुर सरगुजा
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 वर्षीय किशोरी की सर्प दंश से मौत हो गई इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर  मामले की जांच शुरू की है। 18 जुलाई दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संगीता  पिता स्वर्गीय राम बरत उम्र 16 वर्ष वार्ड क्रमांक 15 शिवपुरी नगर पंचायत लखनपुर निवासी जो 16 जुलाई की रात खाना खाकर अपने बहनों के साथ घर के जमीन पर सोई थी।

16 और 17 जुलाई की मध्य रात्रि 2 बजे सांप के काटने से कान से खून निकलने लगा और किशोरी रोने लगी। परिजनों ने किशोरी को  उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया जिला अस्पताल से परिजनों के द्वारा उसे अंबिकापुर मिशन अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया

मिशन अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर स्थिति में 16 वर्षीय किशोरी  संगीता को उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गया 17 व 18 जुलाई की मध्य रात्रि लगभग 3 बजे रायपुर ले जाने के दौरान लखनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा पहुंचने पर किशोरी की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा उसे लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत किया और पुलिस को सूचना दी।लखनपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर दोपहर 3:00 बजे परिजनों को सुपुर्द किया है साथ ही मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *