रोटरी क्लब जगदलपुर ने टीबी मरीजों को वितरित की पोषक आहार किट

Advertisement

प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ संकल्प को साकार करने की दिशा में रोटरी क्लब की पहल

जगदलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर द्वारा आज टीबी (क्षय रोग) मरीजों को उच्च गुणवत्तायुक्त पोषक आहार किट का वितरण किया गया। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को साकार करने के उद्देश्य से की गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) संजय बसाक, जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) मैत्री, टीबी टीम की सदस्य वंदना साहू सहित रोटरी क्लब जगदलपुर के अध्यक्ष सीए विवेक सोनी, सहसचिव सौरभ अरोरा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कागोत, डॉ. सरिता थॉमस, डॉ. मनोज थॉमस, अजय त्रिवेदी और आसिफ ख़ान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पोषण का विशेष ध्यान
टीबी मरीजों के लिए पोषण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब द्वारा उन्हें प्रोटीन युक्त आहार सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

रोटरी क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी
रोटरी क्लब जगदलपुर समाज सेवा की दिशा में लगातार प्रयासरत है। क्लब के सदस्यों ने इस अवसर पर बताया कि वे भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे

👉 ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान के तहत टीबी मरीजों को उचित पोषण और इलाज के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *