रेलवे अस्पताल प्रबंधन ने लिया एआरएमई वेन का जायजा

1 Min Read
Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ विभाग भी अलर्ट है। शनिवार की चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल से चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र के निर्देश पर रेलवे स्टेशन में रखे एक्सीडेंटल रेलवे मेडिकल इक्यूपमेंट वेन (एआरएमई ) की तैयारी का जायजा लिया।

आज एम्बुलेंस से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर,आवश्यक दवा, मरहम पट्टी, ऑपरेशन उपकरण इत्यादि यंत्रों का जायजा लिया। इस अवसर पर रेलवे अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी आपातकालीन मेडिकल सुविधा के लिए हर प्रकार की स्थिति से निपटने की तैयारी की सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।

रेलवे अस्पताल में भी आपातकालीन बेड इमरजेंसी स्वास्थ्य व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होने की बात जाहिर की गई।इस अवसर पर नर्स ज्योति सुंडी,सौमित्र शाह ,गणेश पूर्ति,नाग दीदी,बुद्धदेव जेना स्वास्थ्य निरीक्षक निर्भय कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *