राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

1 Min Read

राउरकेला, 02 अक्टूबर 2024: राउरकेला में जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई है। इस अवसर पर शांति जुलूस का आयोजन किया गया.  इस जुलूस में म्युनिसिपल कॉलेज, पानपोसा स्पोर्ट्स हॉस्टल और सरकारी स्वायत्त कॉलेज के 150 छात्रों ने भाग लिया।

शांति जुलूस स्थानीय सरकारी स्वायत्त कॉलेज के सामने से निकलकर पानपोसा चौक पहुंचा जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।


श्री नायक के साथ, विजय कुमार नाइक, उप जिला कलेक्टर, पानपोस, राउरकेला महानगर निगम पल्लवी नायक, अनिता नायक, तरूण कांत, तहसीलदार निवेदिता प्रधान, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सीमा फातिमा एक्का ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव जन तो तेने के भजन गाये. इससे पहले सुबह 5 बजे शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से रामधुन बजाया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *