रायगढ़ लोकसभा सदस्य  राधेश्याम राठिया ने आज नई दिल्ली संसद भवन में ली शपथ

By
Advertisement
Advertisement

धरमजयगढ़= पिछले कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सच्ची लगन और निष्ठा से कार्य करने वाले राधेश्याम राठिया ने लोकसभा सदस्य पद की शपथ ली है। अठारहवीं लोकसभा सदस्यो का शपथ ग्रहण किया जा रहा है। जिसमें रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाले राधेश्याम राठिया ने शपथ ली है।

बता दें कि ग्राम पंच से लेकर सरपंच जनपद अध्यक्ष, अध्यक्ष लघु वनोपज समिति, सदस्य जिला पंचायत रायगढ़ सहित संगठन में मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री किसान मोर्चा सहित अनेक दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर चुके हैं  जिसके बाद राधेश्याम राठिया को भाजपा के हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था जहां कांग्रेस से  मेनका देवी सिंह को उम्मीदवार चुने थे ।

वही  राधेश्याम राठिया रायगढ़ लोकसभा से भाजपा का उम्मीदवार थे जिसके बाद राधेश्याम राठिया ने 2 लाख 41 हजार से अधिक मतों से अपना जीत हासिल कर आज रायगढ़ लोकसभा से संसद का सदस्य शपथ ग्रहण किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *