राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबीरधाम के दिव्यांग बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

2 Min Read
Advertisement

पदक जीतकर जिले का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रतिभा का किया प्रदर्शन

कवर्धा, 08 मार्च 2025। बिलासपुर में आयोजित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024-25 में कबीरधाम जिले के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते और जिले का मान बढ़ाया।

प्रशासन का मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी
कबीरधाम जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा के नेतृत्व एवं जिला शिक्षा अधिकारी, डी.एम.सी. कबीरधाम और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन बच्चों ने सफलता का परचम लहराया। जिला प्रभारी ए.पी.सी. राकेश चंद्रवंशी, बी.आर.पी. होमबाई साहू, रेशमा मेश्राम, नरेश सोनी, विनोद गोस्वामी और गायत्री प्रसाद साहू ने इन बच्चों को प्रेरित किया और उनका सहयोग किया।

अधिकारियों ने बच्चों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत और लगन से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है

🏆 प्रमुख उपलब्धियाँ

कुमारी सुनयना रामेकर (अस्थिबाधित)वॉकर दौड़ में प्रथम स्थान (कक्षा 6वीं, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम, कवर्धा)।
छैलेन्द्र भास्कर (अस्थिबाधित)फुटबॉल में द्वितीय स्थान (स्वामी करपात्री माध्यमिक शाला, कवर्धा)।
वीरेन्द्र बंजारे (अस्थिबाधित)100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान (मा.शा. नेवारी)।
टिकेन्द्र यादव (श्रवणबाधित)सॉफ्टबॉल थ्रो में तृतीय स्थान
शीतल यादव (श्रवणबाधित)गोला फेंक में द्वितीय स्थान (मा.शा. लिटीपुर)।
पूर्वर्शी धुर्वेगोला फेंक और सॉफ्टबॉल में प्रथम स्थान, 50 मीटर दौड़ और फुटबॉल में द्वितीय स्थान
कु. कल्याणीमाध्यमिक स्तर पर सॉफ्टबॉल में द्वितीय स्थान
मोतीरामबालक वर्ग में सॉफ्टबॉल में द्वितीय स्थान

इस सफलता पर सभी विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रशासन एवं शिक्षकों ने उन्हें भविष्य में भी इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *