राजगांगपुर में आज से रुकेगी हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस

4 Min Read

कल से राजगांगपुर में रुकेगी मौर्या एक्सप्रेस और हटिया बंगलुरु एक्सप्रेस

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल होकर गूजरने वाली हावड़ा पुणे हावड़ा आजादहिंद एक्सप्रेस का ठहराव चक्रधरपुर रेल मंडल के राजगांगपुर में दिए जाने की घोषणा की गई है। आजाद हिंद एक्प्रेस का सिमेंट नगरी राजगांगपुर में ठहराव देने की लोगों की मांग पर पटाक्षेप करते हुए रेलवे में इसका प्रायोगिक ठहराव की अनुमति दे दी है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12129 पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 3.1.2025 से राजगांगपुर में रुकेगी। यह ट्रेन झारसगुड़ा 19.50 बजे पहुंचेगी और 19.52 झारसगुड़ा से खुलकर राजगांगपुर 20.40 बजे पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद 20.41 बजे खुलकर राउरकेला 21.10 बजे पहुंचेगी और राउरकेला से 21.18 बजे खुलेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा पूणे आजादहिंद एक्सप्रेस 3.1.2025 से राजगांगपुर में रुकेगी। यह ट्रेन राउरकेला 03.47 बजे पहुंचेगी और 03.55 बजे खुलकर राजगांगपुर 04.21 बजे पहुंचेगी तथा एक मिनट का ठहराव के बाद 04.22 बजे खुलकर 05.45 बजे झारसुगु़ड़ा पहुंचेगी और 05.47 बजे खुलेगी।

4 जनवरी से राजगांगपुर में रुकेगी मौर्या एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस 04.1.2025 से राजगांगपुर में रुकेगी। यह ट्रेन झारसगुड़ा 10.20 बजे पहुंचेगी 10.25 बजे खुलकर राजगांगपुर 11.15 बजे पहुंचेगी और एक मिनट का ठहराव के बाद 11.16 बजे खुलकर 11.42 बजे राउरेकेला पहुंचेगी और 11.50 बजे खुलेगी। उसी प्रकार ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस गोरखपुर से 3.1.2025 को खुलकर 4 जनवरी को राउरकेला 10.52 बजे पहुंचेगी और 11.00 बजे खुलकर राजगांगपुर 11.29 बजे पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद 11.30 बजे खुलकर 13.20 बजे झारसगुड़ा पहंुचेगी और 13.25 बजे खुलेगी। म ौर्या एक्सप्रेस का भी संबलपुर तक विस्तार करने और राजगांगपुर में ठहराव देने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

राजगांगपुर में रुकेगी बंगलुरु हटिया बंगलुरु एक्सप्रेस
चक्रधरपुर रेलमंडल के राजगांगपुर स्टेशन में बंगलुरु हटिया बगंलुरु का प्रायोगिक ठहराव की अनुमति रेलवे ने दे दी है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18638 बंगलुरु हटिया एक्सप्रेस 7 जनवरी से चक्रधरपुर रेल मंडल के राजगांगपुर में ठहराव देने की अनुमति दे दी गई है। यह ट्रेन 7.1.2025 को बंगलुरु से खुलेगी एवं 8.1.2025 को 06.20 बजे झारसगुड़ा पहुंचेगी और 06.25 बजे खुलेगी। राजगांगपुर 07.15 बजे पहुंचेगी और एक मिनट का ठहराव के बाद 07.16 बजे खुलेगी। राउरकेला में यह 07.45 बजे पहुंचेगी और 07.50 बजे खुलेगी। उसी प्रकार ट्रेन संख्या 18637 हटिया बंगलुरु एक्सप्रेस 04.1.2025 को राउरकेला 20.10 बजे पहुंचेगी 20.15 बजे खुलेगी। राजगांगपुर 20.41 बजे पहुंचेगी और एक मिनट का ठहराव के बाद 20.42 बजे खुलेगी। झारसगुड़ा में यह ट्रेन 22.25 बजे पहुंचेगी और 22.30 बजे खुलेगी।

4 जनवरी को राजगांगपुर में तीन ट्रेनों को झंडा दिखाकर रवाना करेंगे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव
चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत पश्चिम ओड़िशा के राजगांगपुर रेल मंडल में बहुप्रतिक्षित पुणे हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, संबलपुर गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस और हटिया बंगलुरु हटिया एक्प्रेस का राजगांगपुर में रेलवे स्टेशन में ठहराव की अनुमति दिए जाने से पश्चिम ओड़िशा वासियों में खुशी की लहर है। इस कड़ी में 4 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह 11.30 बजे राजगांगपुर स्टेशन में रेलवे की ओर से एक भव्य समारोह के साथ इन तीनों ट्रेनों को राजगांगपुर से केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल उरांव झंडा दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर राजगांगपुर के विधायक डा. सी एस राजन एक्का सहित स्थानीय नेता सह चक्रधरपुर रेल मंडल के पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *