राजगांगपुर पहुंचे सुंदरगढ़ कलेक्टर, नगर निगम विवाद को लेकर ली जानकारी

By
Advertisement
Advertisement

राजगांगपुर। सुंदरगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. शुभंकर महापात्र ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजगांगपुर का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान वे राजगांगपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और नगर निगम में चल रहे आंतरिक विवाद की जानकारी ली।



डॉ. महापात्र ने नगर आयुक्त माधुरी लुगुन और कार्यपालक अधिकारी किरण बेहरा के साथ बैठक कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अलग से उप महापौर मोहम्मद इरफान और भाजपा पार्षदों के साथ भी चर्चा की।

कलेक्टर ने कहा कि महापौर और उप महापौर के बीच जारी विवाद का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए नगर निगम के महापौर, उप महापौर और सभी पार्षदों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी।



उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम से जुड़ी समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत और पारदर्शिता के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक में पार्षदों द्वारा उप महापौर मोहम्मद इरफान, श्वेता कुमारी, सुजाता तिर्की और सुमन शर्मा पर निगम के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए गए। साथ ही, कार्यपालक अधिकारी पर पार्षदों के फोन न उठाने और समय पर कार्यालय नहीं पहुँचने की शिकायत भी सामने आई, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *