राउरकेला से बिसरा की ओर जानेवाली मुख्य सड़क कुकडा़ फाटक के पास काफी ज्यादा टूटी फूटी अवस्था में वर्षो से, जिम्मेदार लोग ले नहीं रहे हैं खबर

2 Min Read

यहाँ फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है जिस वजह कुछ दूर तक मार्ग परिवर्तित करने से कच्ची सड़क पर उचित व्यवस्था नहीं की गई। फलस्वरूप बारीस का पानी रूककर यहाँ कीचड़ और गड्ढा श्रृष्टी कर रहा है। कीचड़ भी ऐसी की वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
कभी कोई वाहन कीचड़ से भरे गड्ढे में फंस जाता है तो कभी फिसल कर गिर जाता है। इस यहाँ वाहन किचड़ में सन जाते है सो अलग।

इस संबंध में हमारे चैनल सारांश दैनिक में कीचड़ से भरे गड्ढे में एक यात्री बस ऐस्वर्या के फंस जाने की खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद गड्ढो़ में गिट्टी डाल कर खानापूर्ती कर दी गई। पर कीचड़ की समस्या जस की तस बनी रही।

ऊपर से डाली गई गिट्टी से से सड़क उबड़ खाबड़ होगया जिससे वाहन चलाने में और ज्यादा समस्या होने लगी।
आज सड़क की यह हालत देख लोगों का धौर्य का बांध टूट गया और सड़क जाम कर दी। फिलहाल यहाँ से होकर यातायात  बंद है।

खबर बनाए जाने तक यातायात स्थगित है।
इस सड़क से होकर गुजरने वाली यात्री बसे, और आटो रिक्शा भी खडे़ हो गए जिससे नवागांव, बिसरा, जराईकेला, सोरडा़ और राउरकेला के मध्य आवागमन करने वाले यात्रीयों, व्यापारियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *