राउरकेला में पूर्व रंजिश के चलते फायरिंग की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

राउरकेला। दिनांक 03 नवंबर 2025 की रात लगभग 10:50 बजे रिमझिम बस्ती, रेलवे कॉलोनी थाना प्लांटसाइट में पूर्व आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी राजेश साहनी और धीरज कुमार चौधरी अपने साथियों के साथ लबकुश शर्मा (20), पिता अर्जुन शर्मा के घर के सामने पहुंचे और विवाद को बढ़ाते हुए उन्हें डराने-धमकाने के लिए बंदूक की नोक पर हमला करने का प्रयास किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष द्वारा थाना प्लांटसाइट में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कांड संख्या 933/04.11.2025, धारा 126(2)/115(2)/109(1)/351(2)/3(5) बीएनएस एवं 25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. राजेश सहनी उर्फ ननकी, उम्र-22 वर्ष, पुत्र-राम परवेस सहनी, निवासी-गुआला खटाल, थाना-उदितनगर।
  2. धीरज कुमार चौधरी, उम्र-27 वर्ष, पुत्र-नाथो चौधरी, निवासी-बसंती कॉलोनी, डीएवी बस्ती, थाना-उदितनगर।

जप्त सामान

  • एक देसी सिंगल शॉट पिस्तौल
  • एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: OD 14 AG 4080)

पुलिस ने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है तथा घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी बढ़ा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *