राउरकेला आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 स्थानों पर छापेमारी, 458 लीटर अवैध शराब नष्ट

1 Min Read

➡️ 3 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, 15480 किलोग्राम महुआ पाउच नष्ट

राउरकेला आबकारी विभाग ने 8 मार्च 2025 को देवगांव, जलदा और केमांग अंचलों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 6 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 458 लीटर अवैध महुआ शराब, 75 लीटर अवैध शराब और 15,480 किलोग्राम महुआ पाउच नष्ट किया गया।

अभियान के तहत कुल 3 दावा मुकदमे और 3 लावारिस मुकदमे दर्ज किए गए। इस कार्रवाई में तीन आरोपियोंसंबरी गुइपाई, ज्योत सिंह और सुरेंद्र सिंह—पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

🔹 छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस बड़े अभियान का नेतृत्व निरीक्षक मोहन पधान ने किया, जिसमें उप निरीक्षक अजय प्रधान, सहायक उपनिरीक्षक कुमारी जेम्मानी किसान, अतिरिक्त उप निरीक्षक लक्ष्मी पांडा समेत कई अधिकारी शामिल थे। इनके अलावा कर्मचारी श्रीनिवास बिशोई, सौम्य रंजन साहू, सूर्यकांत, सपन साहू, रेनू किरो, हेममंजरी बिस्वाल, कुमारी प्रधान, विक्टोरिया डोंगडोंग, निरंजन राउत, आकाश पटेल, त्रिलोचन पाढ़ी, अमर महराना और बिसरा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी इस कार्रवाई का हिस्सा रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *