रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय में आयोजित होगी विविध कार्यक्रम

2 Min Read
Advertisement

8 से 13 सितम्बर तक पुस्तक वाचन मेला, रैली, संगोष्ठी और एलुमनी मीट का आयोजन

बलरामपुर, 07 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में 08 सितम्बर से 13 सितम्बर 2025 तक विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एन. के. देवांगन ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह आयोजन विद्यार्थियों में राज्य की उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उनके अंदर रचनात्मकता विकसित करने और समाज के साथ गहरे जुड़ाव को प्रोत्साहित करने हेतु किया जा रहा है।

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अनुसार 08 सितम्बर को पुस्तक वाचन मेला एवं प्रदर्शनी,10 सितम्बर को रजत जयंती रैली, 11 सितम्बर को संगोष्ठी , सेमिनार ,12 सितम्बर को प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता तथा 13 सितम्बर 2025 को एलुमनी मीट (भूतपूर्व छात्र सम्मेलन) का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री देवांगन ने सभी छात्र-छात्राओं से उत्साहपूर्वक भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि सेमिनार, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक विद्यार्थी 08 सितम्बर 2025 तक अपने नाम संबंधित संयोजक को दर्ज करा सकते है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और प्रगति की झलकियों से सजाया जाएगा। रजत जयंती वर्ष न केवल राज्य की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए नए संकल्पों का प्रतीक भी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *