रक्तदान महादान रक्तदान जीवन दान, लट्टू उरांव कल्याण समिति एंव दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के सौजन्य से

By
Advertisement

विधायक आवास बनमालीपुर में 29 सितंबर को आयोजित होगा रक्तदान शिविर- सन्नी उरांव

चक्रधरपुर । लट्टू उरांव कल्याण समिति एंव दिशूम गुरु आशीर्वाद योजना के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 29 सितंबर 2024 को
विधायक सुखराम उरांव के आवास में रक्तदान शिविर आयोजित होगी । उक्त आशय की जानकारी देते हुए दिशुम गुरुजी आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बताया की जरूरत मंद लोग फोन कर के रक्त मुहैया कराने की मांग करते है वैसे समय में चाईबासा ब्लड बैंक के हेड टेक्निशियन मनोज जी को फोन करते है और कभी एक यूनिट तो कभी कभी दो यूनिट रक्त उपलब्ध कराते है इसके लिए मनोज जी को उन्होंने धन्यवाद भी दिया है ।

वर्तमान में वायरल फीवर को लेकर के भी ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया है । सन्नी ने बताया की उनके मन में आया की चाईबासा ब्लड बैंक में ऐसे भी रक्त की कमी भी रहता है क्यों नही एक रक्तदान शिविर लगाया जाय। यही सोच को लेकर विधायक सुखराम उरांव से उनकी बातचीत हुई और 29 सितंबर 2024 को रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जो 29 सितंबर 2024 को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होकर रक्तदान करने का आहवान किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *