यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल मुख्य मार्ग से बिलासपुर चौक तक की गई कार्यवाही

2 Min Read
Advertisement

🔷 कार्यवाही के दौरान अव्यवस्थित ठेला, असंवैधानिक पार्किंग एवं रोड़ पर सब्जी बेचने वाले ग्रामीणों कों समझाईस देकर किया गया व्यवस्थित।
🔷 सब्जी व्यवसाईयों कों फुटपाठ कों खाली रखने दिए गये सख्त दिशा निर्देश।
🔷 सरगुजा पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रखा जायगा।

⏩ जिले के मुख्य मार्गो चौक चौराहो कों अतिक्रमणमुक्त करने एवं नगरवासियो कों सुव्यवस्थित पार्किंग, फुटपाथ एवं जाम मुक्त यातायात उपलब्ध कराने के क्रम मे आज दिनांक कों सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जिला अस्पताल मुख्य मार्ग से बिलासपुर चौक तक मुख्य मार्गो मे व्यवस्थित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु संयुक्त कार्यवाही की गई, अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल परिसर के सामने मुख्य मार्ग से लेकर बिलासपुर चौक तक मे लगे फल ठेला, सब्जी व्यवसाईयों एवं अन्य सामान विक्रेताओं कों सड़क एवं फुटपाथ से अपने ठेला कों हटाकर वेंडिंग जोन मे लगाने की सख्त समझाईस दी गई, साथ ही मुख्य मार्गो के फुटपाथ कों खाली रखने की समझाईस देकर मौक़े से हटवाया गया।

⏩ कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम द्वारा मुख्य मार्गो मे खड़े बेतरतीब वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनो चालकों कों असंवैधानिक पार्किंग ना किये जाने की समझाईस दी गई, सरगुजा पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था कों सुदृढ़ किये जाने हेतु सड़को पर उतरकर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी, सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों की सतत चेकिंग कर यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं, साथ ही नियमो की अवहेलना पर सख़्ती से चालानी कार्यवाही भी की जा रही हैं।

⏩ कार्यवाही के दौरान यातायात शाखा प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह आरक्षक कुश सोनी सहित नगर निगम की टीम सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *