यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले 129 वाहन चालको से कुल 87900/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

3 Min Read
Advertisement

🔷 अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 17 वाहन चालकों से 19000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 18 वाहन चालकों से 10150/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 रेड सिग्नल जम्प करने वाले कुल 13 वाहन चालकों से 3900/- रुपये किया गया वसूल।
🔷 मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालकों से 10000/- समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालकों से 4000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 ब्लैक फ़िल्म लगे हुए 02 चारपहिया वाहन चालकों से कुल 4000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

सरगुजा । पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों यातायात पुलिस द्वारा शहर मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, रेड सिग्नल जम्प करने वाले वाहन चालकों, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन चलाने वाले वाहन चालक सहित खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित ब्लैक फिल्म लगे हुए चारपाहिया वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 129 वाहन चालको से 87900/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

⏩ कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 17 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 19000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 18 वाहन चालकों से 10150/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, रेड सिग्नल जम्प करने वाले कुल 13 वाहन चालकों से 3900/- रुपये वसूल किया गया हैं, मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहन चलाये जाने पर 02 वाहन चालक से 10000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 02 वाहन चालकों से 4000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, ब्लैक फ़िल्म लगे हुए चारपाहिया वाहन पर कार्यवाही करते हुए 02 वाहन चालकों से 4000/- समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *