यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले कुल 289 वाहन चालको से 247800/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल

4 Min Read

🔷 अभियान के तहत दिनांक 09/11/24 एवं 10/11/24 कों यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।
🔷 अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 42 वाहन चालकों से 45000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 27 वाहन चालकों से 10700/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले 11 वाहन चालकों से 3300/- समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 10 वाहन चालकों से 20000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 32 चालकों से कुल 16000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 बिना सीट बेल्ट के चारपाहिया वाहन चलाना पाये जाने पर 37 वाहन चालकों से 18500/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
🔷 मॉडिफाइड साइलेंसर के मामले मे 01 वाहन चालक से 5000/- रुपये समन शुल्क एवं रेड़ सिग्नल जम्प करने वाले कुल 16 चालकों से मे 4800/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे दिनांक 09/11/24 एवं 10/11/24 कों यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, असंवैधानिक पार्किंग करने वाले वाहन चालकों,वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों सहित दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चालको, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों एवं अमानक साइलेंसर युक्त बुलेट वाहन चालकों, प्रेसर हॉर्न युक्त वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 289 वाहन चालको से 247800/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

कार्यवाही के दौरान अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाये जाने पर कुल 42 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए 45000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले मे कुल 27 वाहन चालकों से 10700/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का उपयोग करने वाले 11 वाहन चालकों से 3300/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 10 वाहन चालकों से 20000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले कुल 32 चालकों से कुल 16000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, मॉडिफाइड साइलेंसर के मामले मे 01 वाहन चालक से 5000/- रुपये समन शुल्क एवं बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले कुल 37 मे 18500/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं, रेड़ सिग्नल जम्प करने वाले कुल 16 चालकों से मे 4800/- रुपये समन शुल्क किया गया एवं अन्य दीगर प्रकरणों मे कुल 46 वाहन चालकों से 91200/- रुपये समन शुल्क वसूल किया गया हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमो के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमो के पालन हेतु सख़्ती से लगातार कार्यवाही जा रही हैं, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि आमनागरिक यातायात के नियमो का पालन करें, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक अभय तिवारी, सहायक उप निरीक्षक लिनुस लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक निशिकान्त एक्का एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *