मोर दुआर साय सरकार महाअभियान की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

3 Min Read
Advertisement

अम्बिकापुर विधायक ने प्रधानमंत्री आवास प्ल्स का किया सर्वे

हितग्राहियों में आवास प्लस सर्वे को लेकर दिखा उत्साह

अम्बिकापुर । प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने का सपना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार होने जा रहा है। “मोर दुआर साय सरकार” अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे 15 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है, जोकि 30 अप्रैल तक चलेगा।

इस अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने विकासखंड उदयपुर एवं लखनपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वेक्षण कर पात्र हितग्राहियों को सम्मानित किया।

जन चौपाल में दी गई जानकारी, मोबाइल एप से किया गया सर्वे

उदयपुर विकासखंड के मोहनपुर ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां विधायक श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 मोबाइल एप के माध्यम से श्रीमती देवी बाई के घर जाकर स्वयं सर्वेक्षण किया। देवी बाई ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और वे कच्चे मकान में भय के साये में रह रहे थे। उन्होंने खुशी जताई कि अब पक्का मकान मिलने की उम्मीद जागी है।


लखनपुर में सीता बाई का किया सर्वे, जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

इसी क्रम विधायक श्री अग्रवाल लखनपुर विकासखंड के बिनकरा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमती सीता बाई का आवास प्लस का सर्वे किया। सीता बाई ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और वे मजदूरी कर अपने दो बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि पक्का मकान बनाना उनके लिए सपना जैसा था, लेकिन आज यह सपना साकार होता दिख रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।


ग्रामीणों से की भागीदारी की अपील

कार्यक्रम में विधायक श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पुरी हो रही है। मोर दुआर साय सरकार पखवाड़ा के तहत गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। और प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ लेकर पक्का मकान बनाएं।

इस अवसर पर उदयपुर विकासखंड के सीईओ श्री वेद प्रकाश पाण्डेय, लखनपुर के सीईओ श्री वेदप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *