मोटरसाइकिल सवार युवक पिकअप से टकराया

1 Min Read
Advertisement

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को ट्रैफिक पेट्रोलिंग टीम ने पहुंचाया अस्पताल

पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदरी की घटना

मोटरसाइकिल सवार एक युवक ग्राम कुदरी के पास पिकअप से टकरा गया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस टीम सक्रियता दिखाते हुए  मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस  इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।



इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 12 सितंबर को चार और पांच बजे के बीच की है ग्राम कोलबिरा निस्वासी लोकेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 31 बी 6909 में सवार होकरअपने किसी रिश्तेदार महिला को लेकर हॉस्पिटल गया था तथा वहां से लौट रहा था तभी पेंड्रा की ओर से कोटामी में जा रही पिकअप क्रमांक सीजी 31 ए 5 469 का चालक लापरवाही से गाड़ी रोक दिया जिसके कारण मोटरसाइकिल चालक पिकअप से टकरा गया और उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना की सूचना पर ट्रैफिक पेट्रोलिंग टीम के सूबेदार सिद्धार्थ शुक्ला एवं आरक्षक विकास पांडे पहुंचे और वहां स्थिति संभालते हुए घायल लोकेश कुमार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *