मुन्नालाल चौधरी बने किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिले एवं प्रदेशवासियों में हर्ष

2 Min Read
Advertisement

रायपुर/बलरामपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी मुन्नालाल चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नियुक्ति से बलरामपुर जिले बल्कि पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी व किसानों की समस्याओं को सरकार और संगठन के समक्ष और अधिक प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए सतत कार्य करेंगे।

आपको बता दे मुन्नालाल चौधरी बीते कई वर्षों से किसान मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। श्री चौधरी दो बार बलरामपुर जिले की कमान संभाल चुके हैं और सरगुजा संभाग स्तर पर किसान मोर्चा को एक सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। श्री चौधरी की नियुक्ति पश्चात जिले सहित प्रदेश में हर्ष की वातावरण निर्मित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *