मादक पदार्थ गांजा की खरीद बिक्री के मामले मे आरोपी किया गया गिरफ्तार

2 Min Read

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 5200/- रुपये एवं 500 रुपये बिक्री रकम किया गया बरामद

अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री के मामले मे शामिल आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं की दिनांक 25/06/24 को थाना लखनपुर पुलिस टीम को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि पुहपुटरा निवासी सोहनदास अपने कब्जे मे अवैध मादक गांजा रखकर बिक्री कर रहा हैं, मुखबीर सुचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।

पूछताछ मे संदेही द्वारा अपना नाम सोहनदास उम्र 60 वर्ष साकिन पुहपुटरा का होना बताया, आरोपी के कब्जे मे रखे झोला की तलाशी लेने पर कुल 260 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती लगभग 5200/- रुपये प्राप्त हुआ एवं आरोपी के कब्जे से अवैध गांजा की बिक्री रकम 500/- रुपये जप्त किया गया,

जो आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया और बिक्री रकम अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने से प्राप्त होना बताया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लखनपुर के अपराध क्रमांक 136/24 धारा 20(बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

  सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक एल. आर. चौहान, आरक्षक अमरेश दास, रंजीत मिंज, रामशंकर पावले शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *