माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

3 Min Read
Advertisement

थाना बासागुड़ा और भैरमगढ़ की अलग – अलग कार्यवाही में 08 लाख रुपये का ईनामी डीव्हीसीएम एवं 01 लाख रुपये का ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष गिरफ्तार


कार्यवाही का विवरण

जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 25/09/2025 को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम द्वारा गश्त/सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पोलमपल्ली के जंगल से 08 लाख रुपये के ईनामी माओवादी आरोपी (डीव्हीसीएम) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

1. मल्लैश कुंजाम

  • पद : डीव्हीसीएम, जगरगुण्डा एरिया कमेटी
  • पिता : बोटी ऊर्फ टोकडू ऊर्फ नंदा ऊर्फ हुर्रा
  • उम्र : 40 वर्ष
  • जाति : मुरिया
  • निवासी : ग्राम नरसापुर, थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर
  • इनाम घोषित : ₹ 08.00 लाख

आरोपी की संलिप्तता :

  • दिनांक 07/06/2023 को गगनपल्ली एवं मुरकीपाड़ जंगल में पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट एवं फायरिंग की घटना।
  • थाना बासागुड़ा में 05 एवं मोदकपाल में 01 स्थायी वारंट लंबित।
  • थाना तर्रेम, पामेड़, उसूर एवं आवापल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, पुलिस पार्टी पर हमला, आगजनी, लूट, डकैती एवं अपहरण के कई प्रकरण पंजीबद्ध।

इसी प्रकार थाना जांगला एवं भैरमगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान डारमेर से गश्त/सर्चिंग के दौरान 01 लाख रुपये का ईनामी माओवादी आरोपी (जनताना सरकार अध्यक्ष) को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी –

1. अनिल वेको

  • पद : जनताना सरकार अध्यक्ष (बिरियाभूमि आरपीसी)
  • उम्र : 32 वर्ष
  • जाति : मुरिया
  • निवासी : ग्राम डारमेर
  • इनाम घोषित : ₹ 01.00 लाख

आरोपी की संलिप्तता :

  1. 21/05/2025 – बड़ेपल्ली और छोटेपल्ली के बीच पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट एवं फायरिंग।
  2. 29/03/2025 – ताड़ोपोट, इन्द्रावती नदी घाट के पास IED प्लांट, जिससे 01 ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल।
  3. 29/11/2024 – ग्राम घुड़साकल के ग्रामीण की हत्या।
  4. 05/06/2025 – ट्रान्सपोर्ट वाहन में आगजनी।
  5. 16/04/2024 – थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत बेलचर की पहाड़ी पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग।
  6. 19/04/2024 – लोकसभा चुनाव के दौरान चिहका क्षेत्र में प्रेशर IED प्लांट, जिसमें केरिपु का 01 अधिकारी गंभीर रूप से घायल।

आगे की कार्यवाही

गिरफ्तार माओवादी आरोपियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा एवं थाना भैरमगढ़ में वैधानिक कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *