महिला सशक्तिकरण,महिला सुरक्षा की धज्जियां उड़ाता खरसिया शहर , पार्टियों को केवल वोट और राजनीतिक श्रेय से है मतलब

4 Min Read
Advertisement

खरसिया के रेलवे फाटक के मुद्दे को उठाना फिजूल की बात है ,क्योंकि खरसिया की जनता को मूकदर्शक बने रहना और राजनीति के शहंशाह लोगो को जनता की समस्या देख कर मूकदर्शक बने रहना ये दुर्भाग्यपूर्ण रूप से सत्य है । जनता, जिसे छोटे छोटे लॉलीपॉप पकड़ा कर राजनेताओं के वोट बैंक भर जाते है और उन्हें छोटे छोटे विकास कार्यों के पोस्टर बैनर पेपरबाजी से जनता का अथाह समर्थन भी मिल जाता है। और जनता के पकड़े गए लॉलीपॉप के बदले जनता को सहना पड़ता है वो सबकुछ जो असहनीय होता है।

रेलवे फाटक के लिए ओवरब्रिज बनाना एक सपना मात्र है जो शायद कभी सच न हो परंतु इस फाटक में घंटो खड़े होने का एक बहुत बड़ा खामियाजा महिला वर्ग, बच्चियां ,लड़कियां भुगत रही है। असामाजिक गुंडा तत्व के लोगो के द्वारा फाटक में मजबूरी में खड़ी महिलाओं बच्चियों को देखकर अश्लील इशारे करना , अपशब्द प्रयोग कर गाली गलौज करना , उन्हें छेड़ना आम बात हो गई है ।और अगर कोई महिला पुलिस को सूचित करने की कोशिश करे तो पुलिस प्रशासन को गाली देना भी इन गुंडा तत्वों का फैशन बन गया है जैसे इन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है ।

 

महिलाओं को ऐसे असहनीय स्थिति से रोज आए दिन गुजरना पड़ता है ,क्योंकि यहां फाटक के पास न कोई पुलिस होती है ना कोई ट्रैफिक पुलिस जो इन सब परिस्थितियों से महिलाओं की सुरक्षा कर सके। यहां रोजाना गुंडा तत्व के लोग आकर अश्लील हरकतें कर गाली गलौज करते फिर रहे है और खरसिया की जनता मूकदर्शक बनी चुपचाप सब सुन रही है ।

और इन सबकी वजह सिर्फ और सिर्फ राजनेता है , जनप्रतिनिधि है मंत्री है शासन प्रशासन है जिन्हें महिलाओं की सुरक्षा महिला सशक्तिकरण की बात सिर्फ करनी आती है पर महिला सुरक्षा के मामले में हमारा प्रदेश हमारा देश न कल सुरक्षित था न आज सुरक्षित है न कल सुरक्षित रहेगा अगर ऐसे ही गुंडा बदमाशों के अश्लील हरकतें महिलाओं को झेलना सहना पड़ता रहेगा ।

आज फाटक में रोज की तरह घंटे भर से मॉल गाड़ी खड़ी थी , कुछ गुंडे बदमाश आ कर महिलाओं से अश्लील हरकतें करने लगे और फिर गाली गलौज कर पुलिस को भी गाली देने लगे जैसे पुलिस का उन्हें कोई डर नहीं है ।

इस तरह की शर्मनाक और असहनीय परिस्थिति महिलाओं को रोज भुगतनी पड़ रही है पर न इससे बड़े बड़े मंत्रियों को फर्क पड़ेगा न जन नेताओं को न शासन प्रशासन को। पर फिर भी मेरी कलम उन्हें जनता की महिलाओं की स्थिति से अवगत कराने चलता ही रहेगा ।

एक सुझाव महिलाओं की सुरक्षा के लिए खरसिया रेलवे फाटक पर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और पल पल की फुटेज पुलिस को मिलती रहे । फाटक पर पुलिस बल तैनात किए जाये । ऐसी व्यवस्था शासन प्रशासन से करने का निवेदन है ताकि महिलाओं को बच्चियों को ऐसे शर्मनाक स्थिति से गुजरना न पड़े।

खरसिया से पूजा जायसवाल की रिपोर्ट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *