महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर 24 जनवरी 2026/ जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाईन ग्राउंड बलरामपुर में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।

तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती राजवाड़े मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगी तथा देश के लिए शहीद हुए परिवारों को सम्मानित करेंगी। इसके साथ ही मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति होगी।

वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित योजनाओं का झांकी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी तथा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *