महतारी वंदन योजना से मानमती को प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

3 Min Read
Advertisement

सुकन्या समृद्धि योजना में खाता शुरू कर बेटी के भविष्य के लिए कर रही सुरक्षित

बलरामपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़  सरकार की योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें से एक महत्वपूर्ण योजना है महतारी वंदन योजना। इस योजना से जिले के 02 लाख 14 हजार 601 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। गत दिवस विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी की है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल बना रही है तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। इस योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं ने भी मुक्त कंठ से इसकी प्रशंसा की है।

जिले में महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम भिलाईखुर्द की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा श्रीमती मानमती अपने पति के साथ निवासरत है। श्रीमती मानमती ने योजना से मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया।

उन्होने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की अनेक महिलाएं जिन्हे अपने जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होना पड़ता था। उन्हें प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो जाने से बहुत सुविधा हो रही है और अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक मुझे महतारी वंदन योजना की 10 किस्त मिल चुकी है। योजना से मिलने वाली राशि से पुत्री का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोला है।

श्रीमती मानमती ने बताया की उनके पति का नाम श्री सुन्दर साय है और वे खेती किसानी का कार्य करते है। उनके द्वारा फरवरी 2024 में महतारी वंदन योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी केंद्र भरी थी। जिसके तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए की किस्त प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग उनके द्वारा अपने घर के सामान्य खर्च तथा अपने बच्चो की पढाई लिखाई के लिए कर रही है जो उन्हें सशक्त और मजबूत बनाने में सहयोगी सिद्ध हो रही है उन्होंने प्रसन्नचित होकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए धन्यवाद दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *