महतारी वंदन योजनाः आत्मनिर्भरता की राह पर महिलाओं के बढ़ते कदम

2 Min Read
Advertisement

योजना से मिलने वाली राशि से संजो रही अपनी दुनिया

बलरामपुर  महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण बढ़ावा देने शासन की एक ऐसी योजना है महतारी वंदन योजना। जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। शहर हो ग्रामीण सभी स्तर पर महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं को अपनी आर्थिक परिस्थितियों में सुधार करने का सुनहरा अवसर मिला है। इन्हीं में से एक महिला की कहानी जिसने महतारी वंदन योजना का लाभ लेते हुए अपना अनुभव साझा किए।

बलरामपुर विकाखण्ड अन्तर्गत ग्राम पस्ता की निवासी श्रीमती मीना ठाकुर बताती है कि महतारी वंदन योजना को लेकर वे काफी खुश है। वे कहती हैं कि पहले हम महिलाओं के हाथों में पैसे नहीं आते थे। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए घर के मुखिया पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन योजना के माध्यम से महिने की हर पहली तारिख को खाते में पैसे आ जाते हैं।

अब हम स्वयं अपनी चीजों को लेने में सक्षम है। योजना से प्राप्त राशि से स्वयं निर्णय लेकर खर्च कर कर रही हैं, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
मीना ठाकुर जैसे कई  महिलाएं  है, जिनके लिए योजना से मिलने वाली राशि काफी उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।

योजना से ग्रामीण अंचल की महिलाओं के लिए भी आर्थिक सशक्तिकरण का द्वार खुल गया है, अब वे भी अपने परिवार का खर्च चलाने में सहयोग दे रही हैं, कई महिलाओं के अधूरे सपने साकार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य किया किया जा रहा है।

इसी कड़ी में राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से अब पात्र हितग्राहियों के खाते में 1,000 रुपए प्रतिमाह दी जा रही है, जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो रही है। इस योजना से महिलाएं सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हो रहीं है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *