Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
चक्रधरपुर (झारखंड) अंजुमन इस्लामिया चकधरपूर के पदाधिकारी व वॉलिंटियर ने भी रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें अंजुमन इस्लामिया चकधरपूर के सचिव बैरम व वॉलिंटियर आलम अख्तर ने भी रक्तदान किया।

बैरम खान ने बताया ये उनका अब तक 20 वा रक्तदान है।विश्व में हर क्षेत्र पर इंसान कामयाब हो रहा है लेकिन रक्त का विकल्प अभी तक नही खोज पाया गया है।इसलिए मानवता की रक्षा के लिए हमें साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डायरेक्टर, श्यामलाल महतो, प्रिंसिपल इंचार्ज खुशबू कुमारी,एन एस एस कोऑर्डिनेटर, डॉ राजाराम धनवार के अलावा कालेज के छात्राओं का अहम योगदान रहा। कुल यूनिट 51 रहा।
